बिहारशरीफ, मार्च 23 -- बेरोजगारी और महंगाई देश में बड़ी समस्या अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के नेरूत गांव में रविवार को भाकपा माले की ओर से शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद में श्रद्वांजलि सभा की गयी। विधानसभा प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई है। लेकिन, इन समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कुछ ताकतें धार्मिक नफरत फैलाने का प्रयास कर रही हैं। शहीद भगत सिंह और उनके साथियों ने हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए समानता, भाईचारे और एकता की बात की थी। इस मौके पर गुड्डू रविदास, चंदन रविदास व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.