कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बैदौली महुआडीह व महुआडीह लौंगरापुर गांव के निकट छोटी गंडक नदी से आस-पास अवैध रूप से मिट्टी खनन बेरोकटोक हो रहा है। रोज दर्जनों डंफर से दिन रात मिट्टी ढुलाई की जा रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दर्जनों गांवों के लोगों और छात्रों को राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तक जाने वाली सड़क से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। डंफर के तेज गति से आने जाने से उड़ रही धूल से राहगीरों का पूरा शरीर भर जा रहा है। मजबूरी में उन्हें रास्ता बदलकर आना जाना पड़ रहा है। बैदौली चौराहे से पकड़ियहवा में राष्ट्रीय राजमार्ग तक साइकिल व बाइकसवार, छात्र-छात्राएं, पैदल जाने वाले राहगीर धूल से परेशान हैं। बैदौली महुआडीह और महुआडीह लौंगरापुर गांव से सटे छोटी गंडक नदी के किनारे से मिट्टी निकालकर डंफर ...