पिथौरागढ़, दिसम्बर 10 -- बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से करियर काउंसलिंग में मुख्य वक्ता एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट रहे। भट्ट ने विद्यार्थियो को भविष्य निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। भट्ट ने पुस्तकों के लिए महाविद्यालय को दस हजार रुपये की सहयोग राशि दी, साथ ही विद्यार्थियों को पांच टैबलेट देने का वादा किया। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय ने कहाकि करियर काउंसलिंग से विद्यार्थियों को नई दिशा मिलती है। संचालन डॉ. रश्मि सेलवाल ने किया। यहां सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, सीमांत सेवा फाउंडेशन के संयोजक जीवन पंत, पीयूष, राकेश जोशी, डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. प्रमेश टम्टा, डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी मौजूद रहे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...