पिथौरागढ़, फरवरी 21 -- बेरीनाग नगर के महाविद्यालय खेल मैदान में व्यापार संघ की ओर से किक्रेट प्रीमियर लीग का आयोजन हुआ। शनिवार को पहला क्वाटर फाइनल मैच कांडा और कमांडो एलेवन के बीच खेला गया। जिसमें कांडा की टीम ने 15 ओवर में 143 और कमांडो एलेवन की टीम 134 रन में ऑल आउट हो गई। मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक मीना गंगोला रही। गंगोला ने खिलाड़ियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी दी, और खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलते हुए खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाते को कहा। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया विजेता टीम को एक लाख और उप विजेता टीम को 50 हजार का नगद पुरस्कार व ट्रांफी दी जाएगी। निर्णायक के रूप में राजकुमार शाह, मनू मेहरा व कामंट्री दीपक कालाकोटी की। यहां पूर्व ग्राम प्रधान महेश पंत, जिला पंचायत स...