पिथौरागढ़, दिसम्बर 17 -- बेरीनाग। क्षेत्र में एक मात्र आधार कार्ड सेंटर होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेरीनाग विकास खंड का एक मात्र आधार कार्ड केंद्र ग्रामीण बैंक बेरीनाग में है। बेरीनाग पोस्ट आफिस में पिछले एक माह आधार कार्ड बनाना बंद हो गया है। बाल विकास परियोजना कार्यालय में बनने वाले आधार कार्ड बनाने का कार्य बंद है,दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आधार कार्ड बनाने के लिए आ रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बैंक एक दिन में निश्चित संख्या में आधार कार्ड बनने से एक सप्ताह में भी लोगों का आधार कार्ड बनाने का नंबर पड रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने पोस्ट आफिस बेरीनाग और बाल विकास परियोजना कार्यालय में आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू करने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...