पिथौरागढ़, सितम्बर 26 -- बेरीनाग में अंशाति फैलाने पर तीन के खिलाफ कार्रवाई पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने बनकोट गांव में रात के समय गाली गलौज कर अंशाति फैलाने पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीते रोज सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि प्रकाश राम अपने पुत्र अंकित टम्टा व नीरज टम्टा के साथ आपस में गाली-गलौज व मारपीट कर क्षेत्र में अंशाति फैला रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रर्वाइ की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.