भदोही, दिसम्बर 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के डीघ ब्लाक में चकबंदी की प्रक्रिया कुछ गांवों में शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को ज्ञानपुर तहसीलदार अजय सिंह एवं चकबंदी विभाग के एसीओ डीघ ब्लाक क्षेत्र के बेरासपुर ऊपरवार गावं में पहुंचे। चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत ग्रामसभा की भूमि को चिन्हित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में ग्रामसभा की आवश्यकताओं के लिए सार्वजनिक उपयोग की भूमि का चयन सहमति से किया गया। ताकि लोगों को रास्ता, स्कूल, खेल मैदान, खलिहान आदि को लेकर चकबंदी के बाद समस्या का सामना ना करना पड़े। तहसीलदार ने बताया कि गांव के लोगों ने काफी सहयोग किया। चकबंदी के बाद गांव का विकास होने के साथ ही जमीनी विवादों में भी कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...