आगरा, फरवरी 9 -- सोरों के गांव फतेहपुर कलां में युवक ने मादा कुत्ते को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन युवक ने नहीं माना। ग्रामीणों ने युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। सोमवार को फतेहपुर कलां के निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने लाठी से पीटकर कुत्ते को मार डाला। ग्रामीणों ने जब युवक के द्वारा कुत्ते को पीटने का विरोध किया तो उसने ग्रामीणों साथ अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे आरोपी युवक भड़क गया और लोगों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगा। मुकेश कुमार ने कुत्ते को पीटकर मारने वाले के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में वीडियो के आधार पर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की बा...