कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता महेवाघाट थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। धरदार हथियार की चपेट में आने से उसको गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने सभी चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। टिकरा निवासी रवि यादव पुत्र मुन्नालाल ने बताया कि गांव के ही लालबाबू से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर तीन फरवरी को वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे करन निषाद, पट्टीदार लौटन निषाद व उसके पुत्र पवन निषाद के साथ मिलकर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मरणासन्न करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.