बोकारो, जनवरी 26 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के संडे बाजार फुटबॉल मैदान में रविवार को पांच दिवसीय चौथा बेरमो महाकुंभ फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल गया। पश्चिम सिंहभूम ने एसएमडब्लू संडे बाजार की टीम को ट्राई ब्रेकर में 3-2 से हराया। मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके एरिया के कार्मिक प्रबंधक पीएम सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे खेलों से अच्छे खिलाड़ियों को उभरने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 50 हजार का चेक एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 30 हजार का चेक प्रदान किया गया। सेमीफाइनल टीमों को ट्रॉफी एवं 10-10 हजार का चेक प्रदान किया गया। विजेता टीम के कैलिस महतो को मैन ऑफ द मैच दिया गया। वहीं सीरीज ट्रॉफी गोविंद हांसदा को मिली। श्रमिक नेता सुबोध सिंह पवार, दिगंबर महतो, समाजसेवी अनि...