बोकारो, जनवरी 29 -- फुसरो, प्रतिनिधि। 15वें वित्त आयोग द्वारा पंसस गिरिजा देवी के मद से बैदकारो पूर्वी में वार्ड नंबर पांच में प्रयाग महतो के घर से लक्षु महतो के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी व मुखिया बैदकारो पूर्वी सीमा महतो ने किया। समाजसेवी टेकलाल महतो, बिनोद महतो, द्वारिका पांडेय, चंद्रप्रकाश सिंह, राजेश कुमार महतो, जितेंद्र महतो, दर्शन महतो, रामजी कोल, विकी कुमार, संजय महतो, चेतलाल महतो, चंदन महतो, विजय आनंद महतो, कृष्ण पटेल, गोविंद महतो आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...