बोकारो, जून 11 -- फुसरो। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंतर्गत बेरमो क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अपनी-अपनी संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीण महिला-पुरुष पहुंचे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष समस्याओं को रखा गया। ऐसे में समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर निदान की दिशा में ले जाया गया। यहां आयोजित जनता दरबार में प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी व अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रमुख व अंचल अधिकारी ने कहा कि जनता अपनी संबंधित समस्याओं को लेकर आएं, निदान जरूर किया जायेगा। कहा कि लंबित समस्याओं को दूर किया जायेगा। मालूम हो कि अब प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य है कि क्षेत्र की जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.