मधुबनी, फरवरी 22 -- लखनौर, निप्र। आरएस थाना के बेरमा में अवैध रूप से विद्युत उर्जा उपभोग करते एक व्यक्ति को छापेमारी दल ने पकड़ा है। बिजली बिल बकाया रहने के कारण उनका विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया था।बेरमा के विन्देश्वर कामत अपने घरेलू परिसर में अवैध रूप से विद्युत उर्जा उपभोग कर रहा था। उन्होंने 19736 रुपये बकाया सहित राजस्व का क्षति नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को पहुंचायी है। लखनौर के कनीय विद्युत अभियंता रणजीत कुमार ने थाने में आवेदन देकर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। छापेमारी शुक्रवार को ही की गई थी। छापेमारी दल में लखनौर के कनीय विद्युत अभियंता रणजीत कुमार तथा विद्युत कर्मी पवन कुमार झा,लाल महतो एवं आनन्द कुशवाहा शामिल थे। एडिशनल एसएचओ शत्रुंजय कुमार ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेत...