जहानाबाद, सितम्बर 13 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। उमता धरनई थाना क्षेत्र के बेरका गांव में करंट लगने से मजदूर गिरिजेश मांझी(40) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह घर से खेत में गया था। इसी क्रम में विद्युत तार से स्पर्श हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शाम के बाद गांव का एक आदमी बधार के तरफ गया तो देखा कि वह गिरा पड़ा है। उसने गांव के लोगों को जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीण लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर भेजी गई। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है। जानकारी के अनुसार उसकी पांच बेटियां हैं। वह मजदूरी कर घर चलाता था। उसकी मौत से परिवार के सामने बडी संकट उत्पन्न हो गया है।

हिंदी हिन्द...