सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी। जिले में किसानों की आमदनी बढ़ाने और आधुनिक कृषि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा बेमौसम सब्जी एवं फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना के तहत योग्य किसानों को अधिकतम 25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि खेती की लागत पर किसानों को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। कृषि विभाग के अनुसार यह योजना मुख्य रूप से शेड नेट हाउस तकनीक पर आधारित है। इसके माध्यम से किसान बिना मौसम के भी सब्जी और फूलों की खेती कर सकेंगे। शेड नेट हाउस में तापमान, नमी और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होगी। जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.