सीतामढ़ी, मार्च 23 -- जिले में शुक्रवार की रात कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। नानपुर, पुपरी, चोरौत में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश ने रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ा गई है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से रबी फसल गेहूं, राई, सरसों, मक्का सहित तेहलन व दलहन की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं तेज हवा के कारण आम और लीची फसल के मंजर भी झड़ गए है। जिससे इन फसलों के पैदावार में कमी होने की संभावना बढ़ गई है। किसान भी चिंतित नजर आ रहे है। मौसम विभाग की ओर से किसानों को आगे रबी फसल को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि इस समय किसानों को मौसम विभाग के जारी सूचना पर नजर रखनी होगी। उसी के अनुसार तैयार फसल की कटाई करनी चाहिए। जिससे नुकसान कम होने...