उरई, फरवरी 4 -- कालपी। मंगलवार सुबह हुई बेमौसम बरसात से किसान सदमे में है। उन्हें अपना भविष्य फिर खतरे मे दिखाई दे रहा है जिससे उनकी चिंता भी बढ़ गई है। बारिश ठीक ठाक होने से रवी की फसलें ठीक थीं। इतना ही नहीं कुछ दिन पूर्व पानी बरसने से वह कुछ और अच्छी हो गई थीं। लेकिन मंगलवार सुबह बिगड़े मौसम के बाद हुई बारिश ने सपने तोड़ दिए। किसान मान सिंह पाल के अनुसार बेमौसम बरसात से उसके खेत में खड़ी मटर चना की फसलो के साथ गेंहू भी जमीन पकड़ गया है जिससे उसके फिर से खड़े होने की उम्मीद भी कम है और ऐसा न हुआ तो उनका भविष्य खतरे में चला जाएगा। वही हीरापुर निवासी राजू ठेकेदार के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बरसात से फसले जमीन पर पड़ी है जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा जिससे किसान परेशान है। मगरौल के सुधाकर कहते हैं कि बेमौसम बारिश से फसलों को काफी क्षति हुई है। इसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.