मैनपुरी, अप्रैल 14 -- खलिहानों में गेहूं पककर खड़ा है। किसान गेहूं की कटाई के लिए मौसम के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार तीन दिन से खराब मौसम ने खेतों में दरांती को रोक दिया है। बारिश के चलते खेतों में नमी है। आज मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि 20 और 21 अप्रैल को पुन: मौसम बिगड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम खराब होने से किसानों को चिंताएं सता रही हैं। जनपद में सबसे अधिक गेहूं की फसल होती है। डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में इस बार गेहूं बोया गया था। गेहूं पककर कटने के लिए खड़ा है। लेकिन बेमौसम बारिश ने कटाई रोक दी है। बारिश से पहले 10 प्रतिशत ही गेहूं की कटाई हो सकी है। बीते तीन से रोजाना रात में आंधी के साथ हल्की बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है। गेहूं की कटाई नहीं हो पा रही। किसान राजकुमार, शिवनाथ, महे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.