गया, अक्टूबर 30 -- जिले में दो दिनों से रह-रहकर हो रही बेमौसम वर्षा से धान और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। वर्षा से धान की फसल को हल्दिया रोग का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। यह रोग धान की बाली को काफी नुकसान पहुंचता है। रोगित धान की बालियों को कटिंग कर उसे गढ्ढे में डालने और जलाने की जरूरत है। क्योंकि हवा में यह रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। सब्जी फसल में भी फफूंद लगने की संभावना बढ़ जाती है। अगर कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहा तो धान और सब्जी की फसल को काफी क्षति हो सकती है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिले में करीब एक लाख 82 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। वर्षा से अभी करीब 15 फीसदी धान की फसल को नुकसान हुआ है। फतेहपुर नगर पंचायत के किसान श्रीनंदन सिंह ने बताया कि बेमौसम वर्षा और तेज हवा से धान की फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.