लखनऊ, नवम्बर 1 -- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुये राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने शनिवार को कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान, आलू, तिलहन और हरी सब्ज़ियों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट में हैं। महोबा में फसल नष्ट होने से किसान छोटेलाल ने और झांसी में किसान कमलेश यादव ने आत्महत्या कर ली। यह घटनायें दर्शाती है कि किसान किस हद तक निराशा में जी रहे हैं। उन्होने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राज्य सरकार तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए। अजय राय ने मुख्यमंत्री से तीन मांगें रखीं हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.