कन्नौज, जनवरी 28 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे मटर, टमाटर, आलू और सरसों की फसल में फफूंद जनित रोग आने की संभावना है। उधर, गेहूं की फसल के लिए बारिश सोना साबित होगी। बारिश से गेहूं की फसलों को फायदा हुआ था लेकिन सब्जी उत्पादक किसानों में खासकर आलू उत्पादक किसानों के लिए ये किसी आफत से कम नहीं थी। मटर और आलू की नालियों में पानी भरने से पत्तियां गलने और फल आने में कमी के आसार जताए जा रहे हैं। अगैती सरसों की फसल खेतों में पानी भरने के गिर गई है। सरसों की फली में वचन होने से गिली मिट्टी से सरसों जमीन पर बिछ गई है मंगलवार देर रात हुई बे-मौसम बारिश और तेज हवा ने खेतों में खड़ी फसलों को प्रभावित किया है। बारिश के कारण कई इलाकों में खेतों में पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.