देहरादून, दिसम्बर 6 -- देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगार एकता विहार धरना स्थल पर बेमियादी धरने पर बैठ गए हैं। उन्हें शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। नर्सिंग एकता मंच की ओर से यह आंदोलन किया जा रहा है। अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि पूर्व में भर्तियां वरिष्ठता के आधार पर हुई है। इस बार सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया है जिससे नर्सिंग बेरोजगारों में रोष है। जिन अभ्यर्थियों की उम्र तय सीमा से अधिक हो चुकी है वह भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। वर्तमान में जारी नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा पोर्टल को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए, नर्सिंग अधिकारी भर्ती को पूर्व की तरह वर्षवार प्रक्रिया के अनुसार संचालित किया जाए। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुभाष रावत, परवेश सिंह, रजेंद्र कुकरेती, अनिल रमोला, स्तुति, अमन अग्र...