नोएडा, दिसम्बर 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ब्लू कब्स नोएडा प्रीमियर बेबी लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को 11 मुकाबले खेले गए। नोएडा स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर की 28 टीमें भाग ले रही हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-8 से लेकर 14 तक की टीमें भाग ले रही हैं। अंडर-8 में अशोका राइजिंग स्टार ने लिटिल चैंप को 4-0 से हराया। आद्विक, अयान और सक्षम ने गोल किए। स्ट्रांग स्टेलर एफसी गाजियाबाद ने लिटिल स्टार को 4-0 से मात दी। चारों गोल अथर्व ने किए। सीडब्ल्यूजी ने सेवन वंडर को 1-0 से हराया। निश्चल ने गोल किया। अशोका क्लब ने सुपर सेवन के साथ ड्रॉ खेला। अंडर-12 में इंडिया लीजेंड ने चिल्ला स्पोर्ट्स को 1-0 से हराया। रिशिक ने गोल दागा। थंडर एफसी ने स्ट्रोर्म...