कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले की खेती अब सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही। बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न ने किसानों की जिंदगी में सचमुच मिठास घोल दी है। कम समय में तैयार होने वाली और अच्छी कीमत देने वाली इस फसल ने किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोल दिया है। रबी सीजन में जिले में 7 हेक्टेयर में स्वीट कॉर्न और 3 हेक्टेयर में बेबी कॉर्न की खेती की जा रही है। इस फसल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है। प्रति एकड़ करीब 22 हजार पौधे लगाए जाते हैं और औसतन एक किसान को एक एकड़ से दो लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है। फसल तैयार होते ही खेत से ही भुट्टों की बिक्री हो जाती है, वहीं कटाई के बाद बचने वाला डंठल भी पशु चारे के रूप में बिक जाता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिल रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.