मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। पर्यावरण बचाने के लिए मनरेगा योजना से तैयार किये गए अमृत सरोवरों के पानी अब सूख चुके हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सेटेलाइट सर्वे की जो रिपोर्ट तैयार की है, उसके अनुसार मनरेगा से बने सूबे के 276 अमृत सरोवर पिछले दो साल से सूखे पड़े हैं। बड़ी लागत से बने इन अमृत सरोवरों की दुर्दशा के कारण और इसके जिम्मेवारों की खोज के आदेश दिये गए हैं। मनरेगा आयुक्त अभिलाषा कुमारी शर्मा ने मंत्रालय की रिपोर्ट जिलों को भेजी है। सभी संबंधित जिलों के उपविकास आयुक्त को मामले की जांच करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे बिहार के 276 अमृत सरोवरों में दो साल से पानी नहीं है, इनमें मुजफ्फरपुर के पांच अमृत सरोवर शामिल हैं। मुजफ्फरपुर के अलावा जिन जिलों में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.