नई दिल्ली, मई 22 -- भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए हैं। कोहली के संन्यास को लेकर खेल जगत दो खेमों में बटा हुआ नजर आया, जहां कुछ ने फैसले को सही बताया, जबकि अन्य का मानना था कि कोहली दो साल और खेल सकते थे। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि उन्होंने विराट कोहली को बताया कि जब भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा तो वह कितना याद किए जाएंगे। भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी लेकिन इस बार टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरेगी। बेन स्टोक्स ने कहा, ''मैंने उसे मैसेज किया कि इस बार तुम्हारे खिलाफ ना खेलना शर्म जैसी बात ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.