बिहारशरीफ, मई 30 -- 19 फरवरी को आंख फोड़ व गुप्तांग को काटकर हुई थी निर्मम हत्या राजगीर, निज संवाददाता। बेन थाना क्षेत्र के महाबिगहा गांव के पचहत्तर खंधा में 19 फरवरी को लकैयापर गांव निवासी 60 वर्षीय बालकिशुन पाल की निर्मम हत्या हुई थी। बदमाशों ने उनकी दोनों आंखें फोड़ दी थी। साथ ही गुप्तांग को काट दिया। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है। इस मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया था। उद्भेदन के लिए टीम का गठन किया गया था। छानबीन के बाद लकैयापर गांव के धन्नु पाल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर देवन पाल उर्फ देवनंदन पाल व दिनेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपित सतेन्द्र पाल अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.