बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की एकसारा पंचायत के पूर्व मुखिया के घर बदमाशों ने शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोलियों की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गयी। पूर्व मुखिया के परिजनों ने घर में छिपकर अपनी जान बचायी। फायरिंग कर बदमाश फरार हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल के पास से कुछ कारतूस व खोखा बरामद होने की सूचना है। थानाध्यक्ष रवि राज कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...