बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- बेन, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में 15 जनवरी की रात डेकोरेशन दुकान से चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष रवि राजकुमार ने बताया कि दुकानदार शिवशंकर प्रसाद की शिकायत मिलते ही जांच शुरू हो गयी थी। जांच के बाद खुदागंज थाना क्षेत्र के पचमटला गांव निवासी धनंजय कुमार, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नवा मुसहरी गांव के सुमीत कुमार, दीनदयाल गांव निवासी रितेश कुमार व नवा मुसहरी के रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशानदेही पर उनके घरों से चोरी किया गया एम्प्लीफायर व डीजे का सामान जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...