मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरूआरी गांव में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गायघाट थाने के लक्ष्मण नगर निवासी मृतक नरेंद्र सिंह (35) ससुराल में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। भाई शंभू सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे नरेंद्र सिंह बेड पर मृत पड़ा था। वह पत्नी और पांच साल के पुत्र के साथ बरूआरी गांव स्थित ससुराल में रहता था। वह नशे का आदी था। कभी-कभी बस में कंडक्टर का काम करता था। नरेंद्र सिंह की पत्नी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम में नशे की हालत में घर पहुंचने के बाद वह सो गए थे। थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...