दरभंगा, फरवरी 19 -- बेनीपुर। मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों पर संस्कृत एवं नन हिंदी की दोनों पालियों में 4252 में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सूत्रों के मुताबिक सरकारी डिग्री कॉलेज में 379 में एक, बहेड़ा कॉलेज बहेड़ा में 703 में नौ, जयानंद हाई स्कूल बहेड़ा में 665 में तीन, बहेड़ा कॉलेज बहेड़ा में 397 में दो तथा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बेनीपुर में 432 में सात अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 161 में छह, 525 में आठ, 369 में छह, 260 में चार तथा 361 में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...