दरभंगा, फरवरी 1 -- बेनीपुर। इन्टरमीडिएट परीक्षा के लिए अनुमंडल के दो हाई स्कूलों और एक कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 2080 परीक्षार्थी दो फरवरी से शामिल होंगे। एक आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सशस्त्र पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बहेड़ा परीक्षा केंद्र पर 830, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पर 480 तथा सरकारी डिग्री कॉलेज पर 770 परीक्षार्थी भाग लेंगे। एसडीएम मनीष कुमार झा ने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय बेनीपुर, बहेड़ा हाई स्कूल एवं सरकारी डिग्री कॉलेज लक्ष्मणपुर के केंद्राधीक्षक मो. मशकूर आलम खान, अजहर नकवी, संतोष कुमार मिश्रा के साथ बैठक की। बैठक में अनुमंडल प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षक को शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन करवाने की कड़ी ह...