दरभंगा, जनवरी 9 -- बेनीपुर। आगामी ग्रीष्मकाल में जल संकट से बचने के लिए जिला प्रशासन ने बेनीपुर प्रखंड के 16 पंचायत में जांच टीम बनाकर नल जल योजना का खराब व चालू की रिपोर्ट तलब किया है। जांच टीम 7 एवं 8 जनवरी को जांच पूरी की। 7 जनवरी को हरिपुर, रमौली, नवादा, सझुआर, मकरमपुर, तरौली आदि पंचायत में टीम पहुंचकर नल जल योजना की अध्ययतन स्थिति की पड़ताल की गई। 8 जनवरी को भी अलग-अलग पंचायत के नल जल योजना की जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक भूजल का लेयर नीचे गिरने से अप्रैल से जल संकट बेनीपुर क्षेत्र में गहराने लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...