दरभंगा, फरवरी 19 -- बेनीपुर। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को अनुमंडल के पांच परीक्षा केंद्र पर गणित के प्रथम और द्वितीय पाली में 4545 परीक्षार्थियों में 52 अनुपस्थित रहे। बोर्ड के दरभंगा नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गणित विषय के प्रथम पाली में अनुमंडलीय सरकारी डिग्री कॉलेज में 395 में एक, बहेड़ा कॉलेज में 714 में नौ, जयानंद हाई स्कूल में 668 में तीन, बीएड कॉलेज में 412 में तीन, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 457 में नौ सहित कुल 2646 में से 25 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 1899 में 27 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सके। एसडीएम मनीष कुमार झा ने सभी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर बताया कि कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा चल रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.