मधुबनी, अप्रैल 9 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद मंजू देवी की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया गया। पूंजीगत व्यय एवं प्राप्त राजस्व पर विस्तारा से प्रकाश डाला गया। वित्तीय वर्ष में कुल 73 करोड़ 6 लाख 75 हजार रूपये का व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें विभिन्न मदों से राजस्व की प्राप्ति 64 करोड़ 44 लाख 52 हजार 200 का अनुमान लगाया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र के बेसिक सर्विस के लिए 20 करोड़ 35 लाख 67 हजार 500 रखा गया है।बजट पेश करते हुए मुख्य पार्षद ने सदन से कहा कि प्राप्त आय में विभिन्न मदों से राजस्व की प्राप्तियां 3 करोड़ 93 लाख 52 हजार 200 तथा पूंजीगत राजस्व की प्राप्तियां 60 करोड़ 51 लाख का लक्ष्य है। वहीं प्राप्त आय का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.