कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयकर भवन सिविल लाइंस स्थित एसोसिएशन हॉल में तृतीय प्रत्यक्ष कर अध्ययन चक्र बैठक आयोजित की गई। इसका विषय आयकर अधिनियम में विभिन्न मुद्दे रहा। बैठक में आयकर कानून से जुड़े अनेक व्यवहारिक व ज्वलंत विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता सीए सुधींद्र जैन ने जेएओ व फेसलेस निर्धारण अधिकारी की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बेनामी संपत्ति अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। बताया यदि कोई संपत्ति किसी व्यक्ति के नाम पर है और उसे इसकी जानकारी भी नहीं है, तब भी वह व्यक्ति उतना ही दोषी माना जाएगा जितना कि धन लगाने वाला व्यक्ति। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेनामी संपत्ति से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की समय-सीमा का प्रावधान नहीं है। उन्होंने आगे कर अपवंचन के नाम पर की जाने व...