आजमगढ़, फरवरी 25 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील प्रशासन के बेदखली के आदेश के बाद भी क्षेत्र के पनशब्दा गांव में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। दो दिन पूर्व महिलाओं द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन के बाद भी सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जा को प्रशासन खाली नहीं करा सकी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के पनशब्दा गांव में स्थित सरकारी भूमि सुअर बाड़ा के नाम से संरक्षित है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। सगड़ी तहसील पर धारा 67 के तहत मुकदमा चला। तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित हुआ। वहीं अवैध कब्जेदार उक्त सरकारी भूमि पर मकान का निर्माण का कार्य करा रहे हैं। इस पर पनशब्दा गांव की निवासी शीला, संगीता, बिंद्रावती, रेखा, इंद्रावती ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सगड़ी तहसील पर पहुंच कर विरोध प्रदर...