बगहा, दिसम्बर 18 -- बेतिया,एक संवाददाता। अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का सिंकजा कसना शुरु हो गया है।बेतिया राज के द्वारा अतिक्रमणकारियों की सूची बेतिया अंचल को उपलब्ध कराई गई है।वर्षो से बेतिया राज की भूमि पर जमे लोगो के मकानों व दुकानों पर बुलडोजर चलना शुरु हो चुका है।बेतिया अंचल सूत्रों के अनुसार लगभग 150 अतिक्रमणकारियों को नोटिस बाती गई है।ये लोग स्वत:भुमि को अतिक्रमण मुक्त कर दे नही तो प्रशासन का बुल्डोजर चलेगा।शहर मे प्रतिदिन जाम लगने के कारण आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।शहर मे सड़को का अतिक्रमण कर लेने से सड़को की चौड़ाई कम हो गई है।जिसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है।इसके साथ ही बरवत सेना से गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल होते हुए पथरीघाट तक बनने वाली फॉर लेन सड़क बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों से भूमि को मुक्त कराई जा रही है। बेत...