बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया, एक संवाददाता। भूमि सर्वे में बेतिया राज की 11 सौ एकड़ नयी जमीन मिली है। यह जमीन पश्चिम चंपारण जिले के 14 प्रखंडों में अगल-अलग जगहों पर है। बेतिया राज प्रबंधक ने बताया कि बिहार सरकार के अधिग्रहण के बाद अब तक बेतिया राज की करीब 13 हजार एकड़ जमीन के अभिलेख मिले हैं। बेतिया राज की जमीन बिहार सरकार के अधीन होते ही भूमि सर्वे का काम तेज हो गया है। पूर्व में 1608 एकड़ जमीन बेतिया राज के सर्वे में मिली थी। इसमें दो जनवरी तक 708.34 व उसके बाद पूरे जनवरी माह में 850 एकड़ जमीन मिली थी। फरवरी माह में अबतक 11 सौ एकड़ नई भूमि सर्वे में मिली है। बता दें कि बेतिया राज की भूमि को राज्य सरकार ने कानून बनाकर अधिग्रहण कर लिया है। यह भूमि पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण के साथ सिवान, पटना, सारण, गोपालगंज, यूपी के प्रयागराज, बस्ती, अय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.