बगहा, दिसम्बर 27 -- सिकटा। सीओ प्रिया आर्याणी द्वारा बेतिया राज की भूमि को अतिक्रमण करने में तीन सौ से अधिक अतिक्रमणकियों को नोटिस भेजने के बाद सुनवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सिकटा बाजार के कई लोग अपने कागजातों को लेकर पहुंचे। इन्होंने अपने पूर्वज के नाम का बेतिया राज का पट्टा दिखाया। इसे देखने के बाद सीओ ने कागजातों की जांच कराने का समय देकर सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा दी। सीओ ने बताया कि सिकटा बाजार में खाता तेरह व खेसरा 719 की जमीन बेतिया राज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...