बेतिया, अप्रैल 18 -- बिहार के बेतिया (पश्चिम चंपारण) में शुक्रवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मार दी। वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव की है। बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने फायरिंग की। हमले में प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके सीने में दो गोलियां लगी हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। रुपयों के विवाद में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुई। फायरिंग से क्षेत्र में दहशत मच गई। गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल ले जाया गया। जख्मी बरवत पसराइन गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक हमले के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जमीन से जुड़े लेनदेन के विवाद में गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.