दरभंगा, दिसम्बर 8 -- जाले। नगर परिषद जाले स्थित काजी अहमद कॉलेज खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मौलाना मुजाहिदुल इस्लाम क्रिकेट कप टूर्नामेंट का विधिवत पहला मैच सोमवार को छपरा इलेवन और बेतिया इलेवन के बीच खेला गया। छपरा इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 16 ओवरों के मैच में पूरी टीम 15.2 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बेतिया इलेवन के गयासुद्दीन ने अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत पांच विकेट हासिल किये। छपरा इलेवन की ओर से सर्वाधिक 25 रन कप्तान मोनू ने बनाये। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेतिया इलेवन की टीम ने 11वें ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया। सैयद गयासुद्दीन को पांच विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष मिर्जा वसीम बेग ने दिया। अगला मैच नौ नवंबर को दरभंगा इलेवन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.