गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद जलकल के शुद्ध पेयजल को लेकर किए जा रहे दावों की हकीकत सामने आ रही है। नगर निगम के पास प्रतिदिन दर्जनों शिकायतें पहुंच रही है। अच्छी बात यह है कि पहले मरम्मत को लेकर टाल मटोल करने वाले कर्मचारी शिकायतों का संज्ञान ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और जलकल की साझा टीम की निगरानी में जलकल की बेतियाहाता स्थित ओवरहेड पानी के टैंक की सफाई कराई गई और पानी के नमूने एकत्र किए गए। जलकल और नगर निगम की टीम द्वारा मंगलवार को बेतियाहाता मलिन बस्ती में पानी के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों में क्लोरिनेशन की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग और जलकल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 12 स्थान पर पानी के नमूने की जांच की। अधिकारियों का दावा है कि जांच का सिलसिला बुधवार को भी चलेगा। बता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.