नैनीताल, दिसम्बर 29 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक सभागार में सोमवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने की, जबकि एसडीएम मोनिका मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जिला उद्योग केंद्र, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, काश्तकारों को ब्याज मुक्त ऋण, पशुपालन के लिए ऋण सुविधा आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं। ...