नैनीताल, फरवरी 11 -- बेतालघाट, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में बुधवार को 'विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस' के उपलक्ष्य पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन, मासिक धर्म, गुड टच बैड टच आदि की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल प्राधिकरण सचिव एवं जज (सीनियर डिविजन) पारुल थपलियाल ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के साथ मिलकर शिविर का आयोजन किया। डॉ. अभिलाषा ने मासिक धर्म की शुरुआत, त्वचा और पसीने में बदलाव और गुड टच बेड टच के बारे बताया। सचिव पारुल थपलियाल ने कानून की जानकारी दी। एसआई स्नेहा कोरंगा ने यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.