नैनीताल, दिसम्बर 10 -- बेतालघाट। बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। जिसमें दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेखर दानी ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन में योगदान देने का आह्वान किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुझाव और विचार भी साझा किए। रैली को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। यहां विशन सिंह जलाल, भरत आर्य, महेंद्र कुमार, केवलानंद, ठाकुर सिंह, कुलवंत सिंह जलाल, विनोद तिवारी, जीवन लाल, तरुण कोहली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...