नैनीताल, दिसम्बर 16 -- नैनीताल। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत आज बुधवार को विकासखंड बेतालघाट के महिला उत्थान सभागार में न्याय पंचायत गरमपानी के बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में मंगलवार को 23 विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है, कि सभी विभाग पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में मौजूद रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...