नैनीताल, फरवरी 20 -- फोटो बेतालघाट, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई के अध्यक्ष अशोक भंडारी अतुल ने मुख्य बाजार क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मुख्य बाजार में रोशनी की व्यवस्था न होने से व्यापारियों, स्थानीय लोगों और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया, कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से बाजार में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे सुरक्षा भी बढ़ेगी और व्यापार को लाभ मिलेगा। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य से अनुरोध किया गया है, कि जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजार में जल्द सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में दर्शन सिंह, दीनानाथ, पंकज जलाल रहे।

हिंदी हिन्दुस...