नैनीताल, जनवरी 22 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के लोहली, छड़ा खैरना, गरमपानी, मझेड़ा, व्यासी, सिलटोना, सीम, कफुल्टा, गरजौला, जोग्याड़ी, जजूला, उलगौर, थुवा, धनियाकोट, बजेड़ी, डोलकोट, सिमलखा, खलाड़, जिनोली, बेतालघाट समेत दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में गुलदार की दहशत बनी हुई है। हाल ही में उलगोर गांव में एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया था। वहीं जिनोली गांव में गुलदार ने एक साथ पांच बकरियों को अपना निवाला बना लिया। दो दिन पूर्व खैरना बाजार के पीछे शिप्रा नदी के पास एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। खैरना बाजार और गरमपानी बाजार क्षेत्र में भी दो कुत्तों पर गुलदार ने हमला किया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी रोष और भय व्याप्त है। जन-जन की सरकार कार्यक्रमों में भी बेतालघाट ब्लॉक से गुलदार से जुड़ी सबसे अधिक शिकायतें सामने आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.