नैनीताल, अक्टूबर 10 -- बेतालघाट। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और जिला पंचायत सदस्य की ओर से बेतालघाट बाजार में शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अतुल भंडारी ने बताया कि बाजार के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा को लंबे समय से सफाई अभियान चलाया जाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। इसी के चलते बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। गंदगी को हटाकर नालियों को भी साफ किया गया। कहा कि आगे भी व्यापारियों ने सफाई अभियान लगातार चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...